Skip to main content

देखिए Samsung Galaxy कम्पनी के स्मार्टफोन S20 ultra का रिव्यू : जिसमे है एक शानदार कैमरा।

कम्पनी ने February 11, 2020 को अपना दमदार  s20 ultra फोन को  लॉन्च किया था  जो की देखने में बड़ा और ज्यादा कीमती लगता है  जिसकी कीमत है 97,999 रुपए जो कि आपको एमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर बडी आसानी से मिल जायेगा।




हमे बेहतरीन फीचर लगा इसका कैमरा जो कि 108 मेगापिक्सेल का है और 100x  जूम को सपोर्ट करता है 

डिजाइन




सबसे पहले इसके डिज़ाइन की बात की जाए तो यह बहुत बड़ा है और कुछ लोगों यह दिखने में अच्छा नहीं लग सकता है और यह फ़ोन सैमसंग द्वारा पेश की जाने वाली हर चीज से भरा हुआ है। यह बहुत से लोगों को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर सकता है गैलेक्सी एस 20 अल्ट्रा के डिस्प्ले का माप 6.9 इंच है, और इसका वजन 220 ग्राम है। 



कैमरा  


Samsung Galaxy S20 Ultra को कंपनी ने क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है। जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि इसका मेन कैमरा 108-मेगापिक्सल का है और यह एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इस सेंसर के साथ वाइड एंगल सपोर्ट है। इसके अलावा मेन कैमरे के साथ ओआईएस यानी कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर दिया गया है। साथ ही साथ पीडीएएफ से भी लैस है जो फास्ट फोकस में सहायक है। इसका दूसरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह 103 एमएम का टेलीफोटो लेंस जो एफ/3.5 अपर्चर के साथ आता है। यह फोन का पेरिस्कोप लेंस है जो 10 एक्स हाईब्रीड ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें ओआईएस, और पीडीएएफ सपोर्ट भी  दिया  गया है।  
तीसरा सेंसर एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है और कंपनी ने 12-मेगापिक्सल का लेंस दिया है। यह लेंस अल्ट्रावाइड एंगल सपोर्ट करता है। इसके अलावा सुपर स्टडी वीडियो में भी यही लेंस काम करता है। फोटोग्राफी को शानदार बनाने के लिए रियर कैमरा सेटअप के साथ डेफ्थ वीज़न कैमरा लेंस भी मौजूद है।रियर कैमरे के साथ एआई इंटीग्रेशन है। इसके साथ ही पैनोरामा, प्रो मोड, लाइव फोकस लाइव फोकस वीडियो जैसे मोड भी दिए गए हैं। रही बात स्लो मोशन और सुपर स्लो मोशन की तो मुझे अब तक सैमसंग से बेस्ट किसी भी फोन में नहीं लगा है। वहीं गैलेक्सी नोट 10 से लिया गया फीचर ऑडियो ज़ूम और भी अच्छा हो गया है। यानि कि आप दूर से किसी वीडियो को शूट कर रहे हैं और तो जब वीडियो जूम होगा तो साथ ही साथ ऑडियो भी जूम होता जाएगा। दूर से भी धीमे आवाज को यह वीडियोग्राफी के दौरान साफ और स्पष्ट कैप्चर करेगा।इसके कैमरे को ध्यान में रखकर यही कहा जा सकता है की यह फ़ोन बाजार में अब तक का सबसे ताकतवर कैमरा फ़ोन है इसमें 108-मेगापिक्सल फोटोग्राफी का सपोर्ट अलग से है और आप आसपेक्ट रेशियो से जाकर इसे ऑन कर सकते हैं। हाई मेगापिक्सल की फोटोग्राफी वाकई कमाल की है। कितना भी जूम करें यह फटता नहीं है

परफॉर्मेंस


अब बात आ जाती है इसकी परफॉर्मैंस की। सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा कंपनी के नए प्रोसेसर एक्सिनोस 910 पर काम करता है जो की गैलेक्सी एस20 और एस20 प्लस के समान दिया गया है इसमें कम्पनी ने ग्राफिक्स के लिए माली-G77 MP11 जीपीयू दिया है साथ इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2×2.73 GHz मॉनगूज़ एम5 + 2×2.50 GHz कोर्टेक्स-A76 + 4×2.0 GHz कोर्टेक्स-A55 सहित तीन प्रोसेसर का जोड़ है। रही बात मैमोरी की तो 12जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ में उपलब्ध है। हालंकि कंपनी ने इसमें 16 जीबी रैम भी दी है परन्तु यह 16 जीबी वाला फ़ोन भारत से बाहर उपलब्ध है 12 जीबी रैम वाला फ़ोन भी काफी स्मूथ चलता इसको उसे करते वक्त और गेम्स खेलते वक्त किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। इसमें यूजर्स के लिए लगभग 7जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध है और स्टोरेज के लिए आपको लगभग 103जीबी का स्पेस मिलेगा। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है लेकिन आप सिम कार्ड या फिर मैमोरी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं।इसकी परफॉरमेंस में कोई शक नहीं है यह बड़ा ही दमदार फ़ोन है जिसमे आपको हैंग और लैग  की समस्या देखने को नहीं मिलेगी।  आप इसमें pubg mobile  और call of duty mobile को बिना किसी परेशानी के खेल सकते हो। 

ऑपरेटिंग सिस्टम
सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 10 पर काम करता है और इसमें आपको सैमसंग का वन यूआई 2.0 देखने को मिलता है। उपयोग के मामले में यह पुराने सैमसंग फोन के समान ही है। हां अल्ट्रा कंपनी का सबसे ताकतवर डिवाइस में से एक है तो हम कुछ और भी आशा कर रहे थे लेकिन ऐसा नहीं कुछ है नहीं। सैमसंग के इस फोन में भी आपको नोट ऐप मिलेगा। हालांकि पेन नहीं है लेकिन आप उंग्लियों के उपयोग से क्रियेटिव बना सकते हैं। फोन में वर्चुअल स्टोरेज के लिए आपको कई ऑप्शन मिलेंगे। इसमें गूगल ड्राइव के अलाव माइक्रोसॉफ्ट का वन ड्राइव इंटीग्रेशन भी दिया गया है।Samsung Galaxy S20 Ultra में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, वनड्राइव के अलावा ऑफिस आउटलुक जैसे ऐप भी लिए गए हैं। वहीं वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए नेटफ्लिक्स और म्यूजिक के लिए यूट्यूब म्यूजिक जैसे ऐप भी दिए गए हैं। बाई डिफॉल्ट फोन के पावर बटन पर बिक्सबी दिया होता है लेकिन आप चाहें तो उस सेटिंग को बदल सकते हैं।

डिसप्ले


कंपनी ने इसे 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ पेश किया है और इसमें डायनेमिक AMOLED 2X कपैसिटिव टच स्क्रीन पैनल का उपयोग किया गया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1440 x 3200 पिक्सल है और इसका आसपेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके फ्रंट और बैक दोनों में Corning Gorilla Glass 6 की प्रोटेक्शन दी गई है।
Samsung Galaxy S20 Ultra में पंच होल डिसप्ले का उपयोग किया गया है। हालांकि पिछले साल एस10 प्लस में डुअल पंच होल था लेकिन इस बार आपको एक ही पंच मिलेगा। परंतु अच्छी बात यह कही जा सकती है कि पंच होल पहले से काफी छेटा है और स्क्रीन पर आपको ज्यादा परेशान नहीं करेगा। बेज़ल्स भी पहले से काफी कम हो गए हैं। गैलेक्सी नोट 10 प्लस में जहां दोनों हार्डवेयर बटन फोन के बाएं पैनल में दिए गए थे। वहीं इस बार दाएं पैनल पर आ गए हैं। फोन के नीचले पैनल में आपको यूएसबी टाइप सी पोर्ट और लाउडस्पीकर ग्रिल मिलेगा। 3.5 एमएम ऑडियो जैक को कंपनी ने हटा दिया है। चार्जिंग या म्यूजिक के लिए यूएसबी टाइप—सी पोर्ट ही काम करता है। सेल्स पैक के साथ ईयरफोन उपलब्ध है और उसकी क्वालिटी बहुत अच्छी है। फोन में उपरी पैनल में सिम स्लॉट उपलब्ध है।

बैटरी



Samsung Galaxy S20 Ultra में 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में 45 वॉट तक का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। वहीं वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है और उसमें अधिकतम 15 वॉट चार्जिंग स्पीड ही मिलेगी। यह फोन सैमसंग के दूसरे वायलेस चार्ज सपोर्ट करने वाले एक्सेसरीज जैसे ईयरबड और गैलेक्सी वॉच को चार्ज करने में तो समझ है ही, साथ ही साथ केबल माध्यम से दूसरे फोन को भी चार्ज कर सकता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन का बैटरी परफॉर्मेंस अच्छा है और एक बार पूरी तरह चार्ज करते हैं और 120 हर्ट्ज डिसप्ले पर फुल रेजल्यूशन के साथ लगातार उपयोग करते हैं तो लगभग 12 घंटे आराम निकाल देता है जो कि बहुत अच्छी बात कही जा सकती है। यदि औसत यूज है तो एक पूरा दिन आराम से निकाल देगा। यदि आप 60 हर्ट्ज डिसप्ले के साथ कम रेजल्यूशन पर उपयोग करते हैं तो फिर आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। साधारण उपयोग में डेढ़ दिन निकाल देगा।


कनेक्टिविटी


Samsung Galaxy S20 Ultra में डुअल हाइब्रीड सिम सपोर्ट है। कंपनी ने एलटीई वर्जन भारत में पेश किया है जबकि बाहर में 5जी संस्करण भी उपलब्ध है। यह बात अलग है कि अभी इंडिया में 5जी नहीं है लेकिन जब इतना पैसा कोई लगा रहा है तो 5जी तो ढूढ़ेगा ही जिससे कि भविश्य के लिए पहले से तैयार रहें। इसके अलावा वाईफाई कॉलिंग, एनएफसी और सैमसंग पे इंटीग्रेशन भी मिलेगा। म्यूजिक इसमें डॉल्बी इंटीग्रेशन है। वहीं म्यूजिक शेयर का विकल्प भी दिया गया है।


Specs

Rear Camera

108MP + 48MP + 12MP + Depth

Front Camera

40MP

Display

6.90-inch (1440x3200)

Processor

Samsung Exynos 990

Ram 

12GB

Storage

128GB

Battery

5000 Mah

Os

Android 10







रिव्यू अच्छा लगा हो तो कृप्या share कर दीजिए 
बाकी फोनों के रिव्यू के लिए हमे फॉलो कीजिए 
धन्यवाद।



Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

HMD Global जल्द ही भारत में एक नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। जो है Nokia का 5.4.

  HMD Global जल्द ही भारत में एक नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी नोकिया 5.4 पर काम कर रही है, जिसके अपने पूर्ववर्ती के मुकाबले कुछ डिज़ाइन बदलावों के साथ आने की उम्मीद है। NokiaPowerUser की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मार्टफोन में 6.4-इंच का डिस्प्ले होगा। नोकिया 5.3 के डिस्प्ले पर पाए जाने वाले वाटरड्रॉफ के बजाय स्क्रीन एक Punch Hole कटआउट के साथ आएगी। नोकिया 5.3 के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 SoC की तुलना में एक बेहतर प्रोसेसर भी होगा। यह वर्तमान में अज्ञात है जो विशेष चिपसेट नोकिया 5.4 को शक्ति देगा। इस चिप को 4GB रैम और 64GB / 128GB इंटरनल मेमोरी के साथ पेयर किया जाएगा। ऑप्टिक्स के लिए, नोकिया 5.4 में पीछे की तरफ एक बेहतर क्वाड-कैमरा सिस्टम मिलेगा। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि नोकिया 5.4 ब्लू और पर्पल रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा। 2020 के अंत तक Nokia 7.3 5G के साथ डिवाइस का अनावरण किया जाएगा यदि बीच में कोई बाधा नहीं है तो Nokia 7.3 5G स्पेसिफिकेशन्स में स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट, 48MP का प्राइमरी सेंसर, 4,000 mAh की बै...

नोकिया 2.4 भारत में लॉन्च: जाने इस फोन के बारे में कि आपको ये लेना चाहिए या नहीं।

  एचएमडी ग्लोबल ने मंगलवार को नोकिया-ब्रांडेड ऑडियो सामानों के साथ-साथ नोकिया ईयरबड्स लाइट और नोकिया पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर सहित दो नए नोकिया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन, नोकिया 3.4 और नोकिया 2.4 की बिक्री की घोषणा की। भारत में NOKIA 2.4 की कीमत 10,399 रुपये है, जिसमें इसको एकमात्र 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को चारकोल, डस्क और जे फाॅर्ड रंग में लॉन्च किया है। आप इस स्मार्ट फोन को नोकिया इंडिया की  वेबसाइट के जरिए प्री-ऑर्डर कर सकते है। हालांकि, यह 4 दिसंबर से अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए भी उपलब्ध होगा। इसके साथ साथ ही इसे ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। पहले 100 कस्टमर को मिलेंगे ये गिफ्ट-  नोकिया ने इस स्मार्टफोन के पहले 100 कस्टमर के लिए आकर्षक ऑफर रखा है जोकि 4 दिसंबर रात 11:59 बजे तक चलेगा। कंपनी के अनुसार  Nokia 2.4 को प्री-ऑर्डर करने वाले पहले 100 ग्राहकों को 007 स्पेशल एडिशन की बोतल, टोपी और एक मेटल किचन मिलेगी। नोकिया 2.4 के साथ Jio यूजर्स को 3,550 रुपये कीमत का लाभ भी मिलेगा। Nokia 2.4 - Launch dat...