कम्पनी ने February 11, 2020 को अपना दमदार s20 ultra फोन को लॉन्च किया था जो की देखने में बड़ा और ज्यादा कीमती लगता है जिसकी कीमत है 97,999 रुपए जो कि आपको एमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर बडी आसानी से मिल जायेगा।
डिजाइन
सबसे पहले इसके डिज़ाइन की बात की जाए तो यह बहुत बड़ा है और कुछ लोगों यह दिखने में अच्छा नहीं लग सकता है और यह फ़ोन सैमसंग द्वारा पेश की जाने वाली हर चीज से भरा हुआ है। यह बहुत से लोगों को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर सकता है गैलेक्सी एस 20 अल्ट्रा के डिस्प्ले का माप 6.9 इंच है, और इसका वजन 220 ग्राम है।
कैमरा
Samsung Galaxy S20 Ultra को कंपनी ने क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है। जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि इसका मेन कैमरा 108-मेगापिक्सल का है और यह एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इस सेंसर के साथ वाइड एंगल सपोर्ट है। इसके अलावा मेन कैमरे के साथ ओआईएस यानी कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर दिया गया है। साथ ही साथ पीडीएएफ से भी लैस है जो फास्ट फोकस में सहायक है। इसका दूसरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह 103 एमएम का टेलीफोटो लेंस जो एफ/3.5 अपर्चर के साथ आता है। यह फोन का पेरिस्कोप लेंस है जो 10 एक्स हाईब्रीड ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें ओआईएस, और पीडीएएफ सपोर्ट भी दिया गया है।
तीसरा सेंसर एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है और कंपनी ने 12-मेगापिक्सल का लेंस दिया है। यह लेंस अल्ट्रावाइड एंगल सपोर्ट करता है। इसके अलावा सुपर स्टडी वीडियो में भी यही लेंस काम करता है। फोटोग्राफी को शानदार बनाने के लिए रियर कैमरा सेटअप के साथ डेफ्थ वीज़न कैमरा लेंस भी मौजूद है।रियर कैमरे के साथ एआई इंटीग्रेशन है। इसके साथ ही पैनोरामा, प्रो मोड, लाइव फोकस लाइव फोकस वीडियो जैसे मोड भी दिए गए हैं। रही बात स्लो मोशन और सुपर स्लो मोशन की तो मुझे अब तक सैमसंग से बेस्ट किसी भी फोन में नहीं लगा है। वहीं गैलेक्सी नोट 10 से लिया गया फीचर ऑडियो ज़ूम और भी अच्छा हो गया है। यानि कि आप दूर से किसी वीडियो को शूट कर रहे हैं और तो जब वीडियो जूम होगा तो साथ ही साथ ऑडियो भी जूम होता जाएगा। दूर से भी धीमे आवाज को यह वीडियोग्राफी के दौरान साफ और स्पष्ट कैप्चर करेगा।इसके कैमरे को ध्यान में रखकर यही कहा जा सकता है की यह फ़ोन बाजार में अब तक का सबसे ताकतवर कैमरा फ़ोन है इसमें 108-मेगापिक्सल फोटोग्राफी का सपोर्ट अलग से है और आप आसपेक्ट रेशियो से जाकर इसे ऑन कर सकते हैं। हाई मेगापिक्सल की फोटोग्राफी वाकई कमाल की है। कितना भी जूम करें यह फटता नहीं है
परफॉर्मेंस
अब बात आ जाती है इसकी परफॉर्मैंस की। सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा कंपनी के नए प्रोसेसर एक्सिनोस 910 पर काम करता है जो की गैलेक्सी एस20 और एस20 प्लस के समान दिया गया है इसमें कम्पनी ने ग्राफिक्स के लिए माली-G77 MP11 जीपीयू दिया है साथ इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2×2.73 GHz मॉनगूज़ एम5 + 2×2.50 GHz कोर्टेक्स-A76 + 4×2.0 GHz कोर्टेक्स-A55 सहित तीन प्रोसेसर का जोड़ है। रही बात मैमोरी की तो 12जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ में उपलब्ध है। हालंकि कंपनी ने इसमें 16 जीबी रैम भी दी है परन्तु यह 16 जीबी वाला फ़ोन भारत से बाहर उपलब्ध है 12 जीबी रैम वाला फ़ोन भी काफी स्मूथ चलता इसको उसे करते वक्त और गेम्स खेलते वक्त किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। इसमें यूजर्स के लिए लगभग 7जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध है और स्टोरेज के लिए आपको लगभग 103जीबी का स्पेस मिलेगा। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है लेकिन आप सिम कार्ड या फिर मैमोरी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं।इसकी परफॉरमेंस में कोई शक नहीं है यह बड़ा ही दमदार फ़ोन है जिसमे आपको हैंग और लैग की समस्या देखने को नहीं मिलेगी। आप इसमें pubg mobile और call of duty mobile को बिना किसी परेशानी के खेल सकते हो।
ऑपरेटिंग सिस्टम
सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 10 पर काम करता है और इसमें आपको सैमसंग का वन यूआई 2.0 देखने को मिलता है। उपयोग के मामले में यह पुराने सैमसंग फोन के समान ही है। हां अल्ट्रा कंपनी का सबसे ताकतवर डिवाइस में से एक है तो हम कुछ और भी आशा कर रहे थे लेकिन ऐसा नहीं कुछ है नहीं। सैमसंग के इस फोन में भी आपको नोट ऐप मिलेगा। हालांकि पेन नहीं है लेकिन आप उंग्लियों के उपयोग से क्रियेटिव बना सकते हैं। फोन में वर्चुअल स्टोरेज के लिए आपको कई ऑप्शन मिलेंगे। इसमें गूगल ड्राइव के अलाव माइक्रोसॉफ्ट का वन ड्राइव इंटीग्रेशन भी दिया गया है।Samsung Galaxy S20 Ultra में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, वनड्राइव के अलावा ऑफिस आउटलुक जैसे ऐप भी लिए गए हैं। वहीं वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए नेटफ्लिक्स और म्यूजिक के लिए यूट्यूब म्यूजिक जैसे ऐप भी दिए गए हैं। बाई डिफॉल्ट फोन के पावर बटन पर बिक्सबी दिया होता है लेकिन आप चाहें तो उस सेटिंग को बदल सकते हैं।
डिसप्ले
Samsung Galaxy S20 Ultra में पंच होल डिसप्ले का उपयोग किया गया है। हालांकि पिछले साल एस10 प्लस में डुअल पंच होल था लेकिन इस बार आपको एक ही पंच मिलेगा। परंतु अच्छी बात यह कही जा सकती है कि पंच होल पहले से काफी छेटा है और स्क्रीन पर आपको ज्यादा परेशान नहीं करेगा। बेज़ल्स भी पहले से काफी कम हो गए हैं। गैलेक्सी नोट 10 प्लस में जहां दोनों हार्डवेयर बटन फोन के बाएं पैनल में दिए गए थे। वहीं इस बार दाएं पैनल पर आ गए हैं। फोन के नीचले पैनल में आपको यूएसबी टाइप सी पोर्ट और लाउडस्पीकर ग्रिल मिलेगा। 3.5 एमएम ऑडियो जैक को कंपनी ने हटा दिया है। चार्जिंग या म्यूजिक के लिए यूएसबी टाइप—सी पोर्ट ही काम करता है। सेल्स पैक के साथ ईयरफोन उपलब्ध है और उसकी क्वालिटी बहुत अच्छी है। फोन में उपरी पैनल में सिम स्लॉट उपलब्ध है।
बैटरी
कनेक्टिविटी
Specs
Rear Camera
108MP + 48MP + 12MP + Depth
Front Camera
40MP
Display
6.90-inch (1440x3200)
Processor
Samsung Exynos 990
Ram
12GB
Storage
128GB
Battery
5000 Mah
Os
Android 10
रिव्यू अच्छा लगा हो तो कृप्या share कर दीजिए
बाकी फोनों के रिव्यू के लिए हमे फॉलो कीजिए
धन्यवाद।







acha
ReplyDeleteyup
DeleteVery good
ReplyDeletetnx bro
Delete